जरुरी जानकारी | एआई पर भारत, अमेरिका को सहयोग बढ़ाने की जरूरतः सत्या नडेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला ने बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित नियमों और अन्य मानदंडों पर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत की।

मुंबई, सात फरवरी दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नडेला ने बुधवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित नियमों और अन्य मानदंडों पर भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत की।

भारत में पले-बढ़े नडेला ने कहा कि एआई पर भारत और अमेरिका के बीच व्यापक साझेदारी से आर्थिक वृद्धि के समान वितरण में भी मदद मिल सकती है।

नडेला ने यहां माइक्रोसॉफ्ट के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि एआई एक शक्तिशाली नई प्रौद्योगिकी है जिसे दुनिया के हर कोने में तेजी से 'प्रसारित' करने की जरूरत है।

भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए नडेला ने कहा, "मुझे लगता है कि खास तौर पर भारत और अमेरिका के लिए यह जरूरी है कि वे इस पर सहयोग करने में सक्षम हों और संबंधित मानदंडों एवं नियमों को तय करें।"

वह कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अमेरिका और भारत के बीच सहयोग से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

इस मौके पर नडेला ने यह ऐलान भी किया कि माइक्रोसॉफ्ट वर्ष 2025 तक भारत में 20 लाख लोगों को एआई में दक्ष बनने के अवसर मुहैया कराएगी।

उन्होंने भारत को उच्च वृद्धि दर वाले बाजारों में से एक बताते हुए कहा कि एआई देश में जीडीपी वृद्धि को गति देने में मदद कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड