एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर बातचीत अग्रिम चरण में: वाणिज्य सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनों पक्ष बाकी बचे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर बातचीत अग्रिम चरण में: वाणिज्य सचिव

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और दोनों पक्ष बाकी बचे मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''बातचीत अग्रिम चरण में है। इस पर काम चल रहा है और हम मतभेदों को दूर कर रहे हैं। हमें इन वार्ताओं के पूरा होने तक इंतजार करना चाहिए। बातचीत का 13वां दौर अभी जारी है।''

ये टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों पक्षों को इस महीने वार्ता खत्म होने की उम्मीद है और इस महीने के अंतिम सप्ताह में समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

बातचीत के 26 अध्यायों में ज्यादातर पूरे हो चुके हैं और बाकी बचे मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर उच्च-स्तरीय वार्ता जारी है।

इस संबंध में ब्रिटेन से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल यहां आया है। इससे पहले बर्थवाल के नेतृत्व में एक टीम हाल ही में लंदन में थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).