खेल की खबरें | महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ आगाज करेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम ओमान के सालाला में होने वाले महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ।

बेंगलुरू, 23 अगस्त भारतीय टीम ओमान के सालाला में होने वाले महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी ।

भारत को एलीट पूल में जापान, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है । वहीं चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ईरान और ओमान हैं ।

भारतीय टीम की अगुवाई नवजोत कौर करेंगी । एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

मलेशिया के बाद भारत को शनिवार को जापान से और रविवार को थाईलैंड से खेलना है ।

भारत की कोच सौंदर्या येंडाला ने टीम की रवानगी से पहले कहा ,‘‘ हमें इस टूर्नामेंट का बेताबी से इंतजार है । इसकी तैयारी के लिये हमने काफी मेहनत की है । हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी ।’’

कप्तान नवजोत ने कहा ,‘‘ हमें पूल में कुछ मजबूत टीमों का सामना करना है लेकिन हम पूरी तैयारी से आये हैं । हमें पदक जीतने का यकीन है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\