जरुरी जानकारी | भारत को कल मिलेगा अपना पहला गैस कारोबार मंच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत को सोमवार को अपना पहला प्राकृतिक गैस कारोबार मंच उपलब्ध हो जायेगा। इससे पारदर्शी मांग-आपूर्ति मिलान के जरिये गैस के स्थानीय बाजार मूल्य की खोज करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 14 जून भारत को सोमवार को अपना पहला प्राकृतिक गैस कारोबार मंच उपलब्ध हो जायेगा। इससे पारदर्शी मांग-आपूर्ति मिलान के जरिये गैस के स्थानीय बाजार मूल्य की खोज करने में मदद मिलेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) का शुभारंभ करेंगे जिससे प्राकृतिक गैस का व्यापार शुरू हो सकेगा।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

आईजीएक्स देश का पहला ऑटोमेटेड राष्ट्रीय स्तर का कारोबारी मंच है जिसके जरिये एक दक्ष गैस बाजार को आगे बढ़ाने और देश में गैस के व्यापार में मदद मिलेगी। इस मंच में बड़ी संख्या में क्रेता-विक्रेता प्राधिकृत केंद्रों में हाजिर और वायदा अनुबंध मं कारोबार करेंगे।

आईजीएक्स पर हुए अनुबंधों की अनिवार्य डिलिवरी जरूरी होगी। सौदे के निपटान के लिए शर्त यह है कि इस तरह के अनुबंधों को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा। सूत्रों ने कहा कि आईजीएक्स के जरिये दक्ष और प्रतिस्पर्धी गैस मूल्य खोजा जा सकेगा। एक और प्रमुख उद्देश्य बाजार की समग्रता को बचाना है। शुरुआत में इसका व्यापार गुजरात के दाहेज और हजीरा और आंध्र प्रदेश के ओडुरु-काकीनाड़ा के भौतिक केंद्रों (फिजिकल हब) में होगा। आगे चलकर इसके लिए नए केंद्र बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

कीमत की खोज के लिए एक्सचेंज क्रेता-विक्रेताओं से समयसीमा में बोलियां मंगाएगा, जिस पर मूल्य खोज तंत्र काम करेगा।

एक्सचेंज में छह बाजार उत्पादों... अगले दिन, दैनिक, साप्ताहिक, सप्ताह के दिन, 15 दिन और मासिक की पेशकश की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि इनमें से कुछ उत्पाद पहले दिन के कारोबार में यानी 15 जून को उपलब्ध होंगे। अन्य को बाद में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट