विदेश की खबरें | भारत 30 अक्टूबर को वुहान के लिए पहली वीबीएम उड़ान का संचालन करेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया 30 अक्टूबर को चीनी शहर वुहान के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। इस शहर में दिसम्बर में सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था।
बीजिंग, 23 अक्टूबर एअर इंडिया 30 अक्टूबर को चीनी शहर वुहान के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। इस शहर में दिसम्बर में सबसे पहले कोरोना वायरस का मामला सामने आया था।
इस शहर को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किये जाने और सभी प्रतिबंधों को हटाये जाने के बाद एअर इंडिया पहली उड़ान का संचालन करेगी।
यह भी पढ़े | FATF की Grey List में बना रहेगा पाकिस्तान, इमरान खान को लगा झटका.
यहां भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की एक उड़ान 30 अक्टूबर को दिल्ली-वुहान सेक्टर से संचालित की जायेगी।
यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए एअर इंडिया द्वारा चीन की छठी वीबीएम उड़ान होगी। दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्टूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी।
नई दिल्ली से आने वाले लोगों को निर्धारित होटलों में 14 दिन पृथक-वास में रहना होता है।
यहां जारी भारतीय दूतावास की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 अक्टूबर के लिए निर्धारित वीबीएम उड़ान को 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।
अब यह उड़ान दिल्ली-वुहान-दिल्ली सेक्टर के लिए संचालित की जायेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)