ताजा खबरें | भारत ने जून 2023 तक 70.10 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता हासिल की : सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारत ने 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और जून 2023 तक 70.10 गीगावाट क्षमता प्राप्त की है। सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा
नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारत ने 2022 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और जून 2023 तक 70.10 गीगावाट क्षमता प्राप्त की है। सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि 55.60 गीगावाट क्षमता प्राप्त करने की दिशा में काम जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने वर्ष 2022 तक देश में 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।’’
उन्होंने सदन को बताया कि अक्षय ऊर्जा के लिए राज्यवार आंकड़े नहीं रखे जाते।
सिंह ने बताया कि देश में 30 जून, 2023 की स्थिति के अनुसार स्थापित सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 70.10 गीगावाट है और 55.90 गीगावाट ऊर्जा उत्पादन के लिए संयंत्र की स्थापना की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार अनेक योजनाओं और नीतियों के माध्यम से हरसंभव प्रयास कर रही है और इस लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए राज्य सरकारों और निजी उद्योगों के साथ समन्वय से काम कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)