विदेश की खबरें | भारत ने श्रीलंका से कहा, मछुआरों का मुद्दा मानवीय है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल.मुरुगन ने श्रीलंका के मत्स्यपालन मंत्री डगलस देवानंद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में असजहता पैदा करने वाले मछुआरों के मुद्दों पर चर्चा की और जोर दिया कि यह मानवीय मुद्दा है जिससे उनकी (मछुआरों की) जीविका जुड़ी हुई है।
कोलंबो, 10 फरवरी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल.मुरुगन ने श्रीलंका के मत्स्यपालन मंत्री डगलस देवानंद से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में असजहता पैदा करने वाले मछुआरों के मुद्दों पर चर्चा की और जोर दिया कि यह मानवीय मुद्दा है जिससे उनकी (मछुआरों की) जीविका जुड़ी हुई है।
मुरुगन द्विपीय देश की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को कोलंबो पहुंचे।
यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘ राज्यमंत्री मुरुगन ने मत्स्यपालन मंत्री डगलस देवानंद से मुलाकात की। उन्होंने जोर दिया कि मछुआरों का मुद्दा मानवीय है और उनकी जीविका उससे जुड़ी हुई है।’’
उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों द्वारा कई दौर की वार्ता के बाद भी भारतीय मछुआरों द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से श्रीलंकाई जल सीमा में मछली पकड़ने का मुद्दा बार-बार सामने आता रहा है।
मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका और भारत के संबंधों के बीच विवाद का एक कारण बना हुआ है और यहां तक श्रीलंका की जल सीमा में कथित तौर पर पर दाखिल होने पर श्रीलंकाई नौसेना के सैनिकों द्वारा पाक जलडमरुमध्य में भारतीय मुछआरों पर गोली चलाने और उनकी नौकाओं को जब्त करने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी पिछले महीने अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान देवानंद से मुलाकात की थी और भारतीय मछुआरों के मुद्दों पर चर्चा की थी।
उन्होंने गत 20 जनवरी को ट्वीट किया था, ‘‘ मछली पकड़ने के मुद्दे पर सहयोग को लेकर चर्चा की और मानवीय रुख के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।’’
मुरुगन ने शुक्रवार को श्रीलंका के उत्तरी सूबे के मन्नार जिले के दौरे के दौरान भारत की श्रीलंका के साथ सदियों पुरानी सभ्यतागत जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने शुक्रवार को मन्नार जिले की यात्रा की शुरुआत पवित्र तिरुकेटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की जो दोनों देशों के संबंधों का प्रतीक है।
उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘मंदिर के न्यायासियों ने भारत सरकार द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार में उदार सहायता का उल्लेख करते हुए आभार व्यक्त किया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

