देश की खबरें | भारत, तंजानिया ने संबंध मजबूत करने के बारे में चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की शुक्रवार को समीक्षा की तथा संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
नयी दिल्ली, 12 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की शुक्रवार को समीक्षा की तथा संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ती विकास साझेदारी, शैक्षिणक संबंध, कारोबार तथा निवेश आदान-प्रदान पर संतोष जताया और इन्हें और बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की।
यह भी पढ़े | शर्मनाक! मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से मरे मरीज की जेब कटी, मोबाइल चोरी.
आधिकारिक बयान में कहा गया कि टेलीफोन पर बातचीत में मोदी ने दार-एस-सलाम के अपने जुलाई 2016 के दौरे को याद किया और बताया कि तंजानिया के साथ परंपरागत मित्रवत संबंध भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
प्रधानमंत्री ने तंजानिया की विकास गाथा में भारत की साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कोविड-19 के संकट के दौरान तंजानिया में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में तंजानिया के अधिकारियों द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति मागुफुली का शुक्रिया अदा किया।
मोदी ने साल के अंत में तंजानिया में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के चुनाव के लिए राष्ट्रपति मागुफुली और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति मागुफुली से तंजानिया के साथ हमारे मित्रवंत संबंधों के सभी पहलुओं पर अच्छी बातचीत हुई। कोविड-19 संकट के दौरान तंजानिया में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उनका आभार प्रकट किया।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि तंजानिया की विकास यात्रा में भारत एक भरोसेमंद साझेदार बना रहने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)