जरुरी जानकारी | एशिया-प्रशांत में ‘ड्राइव-बाय डाउनलोड’ साइबर हमले से भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश :माइक्रोसॉफ्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में2019 के दौरान सिंगापुर के बाद भारत पर सबसे अधिक ‘ड्राइव-बाय डाउनलोड’ साइबर हमले देखने को मिले। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई एशिया-प्रशांत क्षेत्र में2019 के दौरान सिंगापुर के बाद भारत पर सबसे अधिक ‘ड्राइव-बाय डाउनलोड’ साइबर हमले देखने को मिले। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

‘ड्राइव बाय डाउनलोड’ ऐसे साइबर हमले होते हैं, जिनमें किसी असुरक्षित उपयोक्ता के किसी वेबसाइट पर जाने अथवा कोई फॉर्म भरते समय उसके कंप्यूटर में दुर्भावनापूर्ण कोड डाउनलोड कर दिया जाता है। बाद में उस कोड के जरिए पासवर्ड तथा वित्तीय जानकारियां चुरायी जाती हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

‘माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एंड प्वायंट रिपोर्ट 2019‘ के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2019 में इस तरह के हमले साल भर पहले यानी 2018 की तुलना में 27 प्रतिशत कम हुए। हालांकि इस दौरान भारत में ऐसे हमले 140 प्रतिशत बढ़ गये और भारत 11वें पायदान से उछलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि साइबर अपराधियों का मुख्य जोर अभी भी वित्तीय जानकारियां व बौद्धिक संपदा चुराने पर बना हुआ है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर और हांगकांग जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों के साथ ही भारत में ऐसे हमलों की संख्या क्षेत्रीय व वैश्विक औसत की तुलना में तीन गुना रही।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के समूह प्रमुख एवं असिस्टेंट जनरल काउंसिल (कॉरपोरेट, बाहरी व कानूनी मामले) केशव धाकड़ ने कहा, "साइबर अपराधियों ने ड्राइव-बाय डाउनलोड तकनीक को संगठनों और अंतिम उपयोक्ताओं की मूल्यवान वित्तीय जानकारियां या बौद्धिक संपदा की चोरी करने में भुनाया।’’

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय व्यावसायिक केंद्रों के समक्ष इस तरह के हमलों की सर्वाधिक मात्रा का संभावित कारण यही है।उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा की व्यवस्था तथा वास्तविक सॉफ्टवेयर का उपयोग प्रणाली को शिकार बनने से बचाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मैलवेयर और रैनसमवेयर हमले औसत से अधिक हैं। साल 2019 के दौरान इस क्षेत्र में ऐसे हमले वैश्विक औसत से क्रमश: 1.6 और 1.7 गुना अधिक रहे।

मैलवेयर हमलों के मामले में भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सातवें स्थान पर रहा। ये हमले क्षेत्रीय औसत से 1.1 गुना अधिक रहे। इसी तरह रैनसमवेयर हमलों के मामले में भारत क्षेत्रीय औसत के दो गुना के साथ क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\