देश की खबरें | भारत, रूस ने सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर वार्ता की, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और रूस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर भारत और रूस ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।

भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) में 2021-22 के लिए अस्थायी सीट पर आसीन होने से पहले यह वार्ता हुई है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों और केंद्र के बीच वार्ता से पहले कांग्रेस ने की तीन मांगे, रणदीप सुरजेवाला बोले-फिर पूर्वाग्रह छोड़ खुले मन से बात करे!.

वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने किया जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी संघ के विदेश मामलों के उपमंत्री सर्गेई वासिलेविच वर्शिनीन ने किया। इसमें रूस के विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि रूसी पक्ष ने यूएनएससी के अस्थायी सीट पर भारत के आसीन होने का स्वागत किया।

यह भी पढ़े | CCTV in All Police Stations: सुप्रीम कोर्ट ने सभी पुलिस थानों और जांच एजेंसियों को CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश.

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के एजेंडा और हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की।

भारत और रूसी पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय के और मॉस्को में भारतीय दूतावास के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान