देश की खबरें | भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी सरकार की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें देश में धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित भेदभाव एवं हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई है ।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून भारत ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी सरकार की उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें देश में धार्मिक एवं जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित भेदभाव एवं हमलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमारा सैद्धांतिक रुख यह है कि किसी विदेशी संस्था का भारतीय नागरिकों के संवैधानिक रूप से संरक्षित अधिकारों पर बोलने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।’’

यह भी पढ़े | शर्मनाक! उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सड़क पर पड़ी लाश को कूड़ा गाड़ी से उठाया गया, 3 पुलिस वाले सहित 4 निगमकर्मी सस्पेंड.

प्रवक्ता ऑनलाइन प्रेस वार्ता में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब दे रहे थे ।

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) द्वारा तैयार ‘अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट, 2019’ में दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के दृष्टांत शामिल किये गए हैं। इसे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को जारी किया था ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 3607 नए मामले सामने आए, 152 लोगों की मौत : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ भारत की विविधतापूर्ण लोकतांत्रिक परंपरा दुनिया भर में सर्वविदित है। भारत के लोग और सरकार को हमारे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं पर गर्व है।’’.

उन्होंने कहा कि भारत में ठोस सार्वजनिक चर्चा होती है और संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त संस्थाएं धार्मिक स्वतंत्रता और विधि के शासन को सुनिश्चित करती हैं।

रिपोर्ट में भारत के खंड में कहा गया कि अमेरिकी सरकार के अधिकारियों ने धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करने और आपसी सम्मान एवं सहनशीलता के महत्व को रेखांकित किया।

इसमें पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और नागरिकता संशोधन कानून पारित होने का भी जिक्र किया गया है ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\