देश की खबरें | भारत ने राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने पर पाकिस्तान की आलोचना को खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की पाकिस्तान की आलोचना को बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज करते पड़ोसी देश से ‘साम्प्रदायिक भावना भड़काने’ से बचने को कहा ।
नयी दिल्ली, 6 अगस्त भारत ने अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की पाकिस्तान की आलोचना को बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज करते पड़ोसी देश से ‘साम्प्रदायिक भावना भड़काने’ से बचने को कहा ।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने पाकिस्तान को भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने से दूर रहने को भी कहा ।
श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ हमने भारत के आंतरिक मामले पर इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के प्रेस बयान को देखा है। उसे (पाकिस्तान) भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने से दूर रहना चाहिए और साम्प्रदायिक भावना भड़काने से बचना चाहिए । ’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘ यह एक ऐसे देश के संबंध में आश्चर्यजनक नहीं है जो सीमापार आतंकवाद का अनुपालन करता है और अपने ही अल्पसंख्यकों को धार्मिक अधिकारों से वंचित करता है। ’’
उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी निंदनीय है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बुधवार को राम मंदिर के भूमिपूजन और शिलान्यास की आलोचना की थी ।
दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)