जरुरी जानकारी | सऊदी अरब जैसे देशों के पाबंदियां आसान करने पर भारतीयों को उड़ान सेवा देने के लिये तैयार: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार सऊदी अरब जैसे देशों के लिये यात्रियों को विमानन सुविधा देने को तैयार है, बशर्ते कि वे देश भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदियां हटाते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर सरकार सऊदी अरब जैसे देशों के लिये यात्रियों को विमानन सुविधा देने को तैयार है, बशर्ते कि वे देश भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदियां हटाते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि भारत छह मई से वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर रहा है और अब 22 देशों के साथ एयर बबल की व्यवस्था है।

यह भी पढ़े | Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों के होम लोन सब्सिडी की तारीख बढ़ी, यहां जानिए सभी डिटेल्स.

मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सऊदी अरब सहित कुछ देशों ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। हम इन देशों के लिये यात्रियों को उड़ान सेवा देने के लिये तैयार हैं।’’

द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ पाबंदियों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

यह भी पढ़े | Bihar: बेगुसराय में ज्वेलर के बेटे का अपहरण, 1 करोड़ की फिरौती की मांग.

भारत ने दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया। महामारी के कारण 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें भारत में निलंबित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड