एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत यूरोपीय संघ के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों के लिये तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मजबूत रिश्ते बनाने के लिये तैयार है।

जरुरी जानकारी | भारत यूरोपीय संघ के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों के लिये तैयार

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मजबूत रिश्ते बनाने के लिये तैयार है।

भारत- पुर्तगाल संयुक्त आर्थिक आयोग की पांचवीं बैठक से पहले पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय मामलों के मंत्री यूरिको ब्रिलहांते डियास ने यहां ठाकुर से मुलाकात की।

वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में जारी कई ट्वीट में कहा कि इस बैठक में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और निवेश समझौतों को लेकर जारी बातचीत में आगे चर्चा होगी होगी।

वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा, ‘‘भारत और पुर्तगाल के प्रधानमंत्रियों के बीच मजबूत रिश्ते हैं और दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं। भारत इसका स्वागत करता है और यूरोपीय संघ के साथ व्यापार और निवेश के लिये तैयार है।’’

पुर्तगाल यूरोपीय संघ का सदस्य है जिसमें 27 देश शामिल हैं।

भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत मई 2013 से अटकी पड़ी है। दोनों पक्ष कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेदों को दूर नहीं कर पाये। इसमें आइटी क्षेत्र में डेटा सुरक्षा की स्थिति जैसे मुद्दे भी शामिल हैं। यह बातचीत जून 2007 में शुरू हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).