जरुरी जानकारी | भारत बड़े सौर मॉड्यूल विनिर्माता के रूप में उभरने के लिए तैयारः आर के सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत सबसे बड़े सौर मॉड्यूल विनिर्माताओं में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है और नवीकरणीय ऊर्जा में इसकी क्षमता सबसे तेज गति से बढ़ रही है।
नयी दिल्ली, एक अगस्त केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत सबसे बड़े सौर मॉड्यूल विनिर्माताओं में से एक के रूप में उभरने के लिए तैयार है और नवीकरणीय ऊर्जा में इसकी क्षमता सबसे तेज गति से बढ़ रही है।
सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए हरित हाइड्रोजन सहित नवीकरणीय ऊर्जा में एक वैश्विक बिजलीघर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पवन ऊर्जा में सबसे बड़े विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक और सौर ऊर्जा में तेजी से बढ़ती क्षमता बनने की दिशा में भारत इस संबंध में दुनिया में सबसे आगे है।’’
बिजली मंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के सबसे तेज गति से बढ़ने की क्षमता है और यह सबसे बड़े सौर मॉड्यूल विनिर्माताओं में से एक के रूप में उभरने के लिए भी तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारत ने नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के लक्ष्य का 40 प्रतिशत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2030 की समयसीमा से काफी पहले कुल स्थापित उत्पादन क्षमता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से करने का लक्ष्य हासिल करने की तरफ अग्रसर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)