खेल की खबरें | भारत ने चार देशों के हॉकी टूर्नामेंट में फ्रांस से 2-2 से ड्रा खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही और उसे फ्रांस से 2-2 से ड्रा से अंक बांटने पड़े।

केपटाउन, 24 जनवरी भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही और उसे फ्रांस से 2-2 से ड्रा से अंक बांटने पड़े।

भारत के लिए मंदीप सिंह ने आठवें मिनट में और अमित रोहिदास ने 19वें मिनट में गोल दागा जबकि फ्रांस ने वापसी करते हुए टिमोथी क्लेमेंट के 37वें मिनट और बी गैस्पर्ड के 59वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी हासिल की।

भारतीय टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में फ्रांस को 4-0 से हराया था।

मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने अपनी रक्षण दक्षता से प्रतिद्वंद्वी को अपने गोल से दूर रखा।

मंदीप ने भारत के लिए गोल कर बढ़त दिला दी। रोहिदास ने दूसरे क्वार्टर में इसे दोगुना कर दिया जिससे टीम ने दबदबा बनाया हुआ था।

पर फ्रांस ने वापसी करने के लिए हमले तेज किये और उसकी बराबरी हासिल करने की कोशिश 37वें मिनट में फलदायी साबित हुई जब क्लेमेंट ने गोल कर अंतर कम किया।

अंतिम क्वार्टर में दोनों टीमें तेजी से गोल करने के लिए प्रयासरत थीं लेकिन भारत को हूटर बजने से एक मिनट पहले गहरा झटका लगा जब फ्रांस के लिए गैस्पर्ड ने बराबरी गोल लगाया।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और फ्रांस के अलावा मेजबान दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड की टीमें भाग ले रही है।

भारत शुक्रवार को तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा और फिर रविवार को उसका सामना दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड से होगा।

नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी