देश की खबरें | भारत, पाकिस्तान ने असैन्य कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को 2008 के समझौते के अनुसार अपने-अपने देश में हिरासत में रखे गए असैन्य नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।
नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को 2008 के समझौते के अनुसार अपने-अपने देश में हिरासत में रखे गए असैन्य नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने अपनी हिरासत में रखे 265 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 97 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को दी।
इसी तरह, पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में रखे 54 असैन्य भारतीय नागरिक कैदियों और 270 मछुआरों की सूची भारत के साथ साझा की।
भारत सरकार ने पाकिस्तान से असैन्य कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द रिहा करने का आह्वान किया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस संदर्भ में, पाकिस्तान को सात भारतीय नागरिक कैदियों और 106 भारतीय मछुआरों को तुरंत रिहा करने के लिए कहा गया, जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो चुकी है और पाकिस्तान को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को भारतीय मछुआरों और भारतीय नागरिक कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच प्रदान करने को कहा गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत प्राथमिकता के आधार पर सभी मानवीय मामलों का हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

