विदेश की खबरें | संयुक्त रेल परियोजनाओं की समीक्षा के लिए भारत-नेपाल जेडब्ल्यूजी ने बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रेलवे के क्षेत्र में सहयोग संबंधी भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुयी। इसमें दोनों पड़ोसी देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सीमा पार रेल परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

काठमांडू, 20 नवंबर रेलवे के क्षेत्र में सहयोग संबंधी भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुयी। इसमें दोनों पड़ोसी देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सीमा पार रेल परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास और जोगबनी-बिराटनगर के बीच की रेल परियोजनाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़े | WHO ने कोविड उपचार के लिए रेमडेसिवीर के उपयोग के खिलाफ दी ये चेतावनी.

भारतीय दूतावास ने एक बयान में यहां कहा कि दोनों पक्षों ने भारत में जयनगर और नेपाल में कुर्था के बीच पूरा हो चुके 34 किलोमीटर लंबे रेल खंड की तकनीकी तैयारियों पर चर्चा की ताकि यात्री ट्रेनें चलायी जा सकें। इस दौरान मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी चर्चा की गयी।

यह खंड मूल रूप से ‘नैरो गेज’ था जिसे अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था। बाद में भारत सरकार ने 380 करोड़ रुपए (भारतीय मुद्रा) की लागत से इसका उन्नयन कर इसे ‘ब्रॉड गेज’ में परिवर्तित किया।

यह भी पढ़े | French President’s Ultimatum to Muslim Leaders: मैक्रों का मुस्लिम नेताओं को अल्टीमेटम, ‘प्रजातांत्रिक मूल्यों’ को स्वीकार करें.

दोनों पक्ष जोगबनी और नेपाल में बिराटनगर के बीच चल रही दूसरी सीमा पार रेल परियोजना को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने पर भी सहमत हुए।

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व रेल मंत्रालय में कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन-एफ) मनोज सिंह ने किया जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव गोपाल प्रसाद सिगडेल ने किया।

यह बैठक इस महीने के अंत में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की संभावित नेपाल यात्रा से पहले हुयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें