देश की खबरें | भारत, इटली के बीच शुक्रवार को डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान कई समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और इटली के बीच शुक्रवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जिनमें वाणिज्य, निवेश और पर्यावरण में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली के उनके समकक्ष गुइसेप कोंटे के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच नवम्बर भारत और इटली के बीच शुक्रवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है जिनमें वाणिज्य, निवेश और पर्यावरण में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली के उनके समकक्ष गुइसेप कोंटे के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन दोनों नेताओं को संबंधों की व्यापक समीक्षा और रूपरेखा तय करने का अवसर देगा। साथ ही दोनों नेता बड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी के GB Road के एक दूकान में आग लगी, 8 फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटीं.

यूरोपीय संघ में इटली, भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों पक्ष कई क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाणिज्य, पर्यावरण, मीडिया, फिल्म निर्माण, निवेश और मत्स्य में सहयोग बढ़ाने के समझौते पर शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: रंग लाई CM भूपेश बघेल की मेहनत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मजबूत हुई राज्य की अर्थव्यवस्था.

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019 में 9.52 बिलियन यूरो का था। भारत में विभिन्न क्षेत्रों में इटली की करीब 600 बड़ी कंपनियां सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि इटली, भारत और यूरोपीय संघ के बीच वाणिज्य और निवेश समझौतों में प्रगति को लेकर भी आशावान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\