देश की खबरें | भारत पहले वाला भारत नहीं रहा, इस छवि को दुनिया भी समझ रही है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है।

नड्डा ने हरियाणा में नवनिर्मित छह जिला पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कोरोना वायरस के परिणामस्वरूप देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने जो सेवा का कार्य किया वह पहले कभी नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने, तीन तलाक की प्रथा खत्म करने और नागरिकता संशोधन कानून सहित पिछले छह सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘इच्छाशक्ति’’ और अमित शाह की ‘‘रणनीति’’ के चलते ‘‘सफल’’ हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं, उन्होंने जो देश की तकदीर और तस्वीर बदली है। अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से भारत की जो छवि बनी है। आज जब चीन के साथ गतिरोध चल रहा है, तो दुनिया को समझ में आ रहा है कि भारत बदल चुका है। भारत वह भारत नहीं है जिस तरीके से उसे पहले देखा जाता था।’’

यह भी पढ़े | मानव संसाधन और विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नड्डा ने कहा, ‘‘आज हम कोरोना से लड़ रहे हैं। आज हम पाकिस्तान से भी लड़ रहे है और चीन के साथ भी गलवान में गतिरोध में खड़े हैं। हमारी सेना खड़ी है और 130 करोड का सारा देश खड़ा है।’’

लॉकडाउन के दौरान भाजपा संगठन की ओर से देश भर में चलाए गए सेवा कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में भी पार्टी ने डिजीटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता के साथ संपर्क बनाए रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में लॉकडाउन हो गए थे। आज भी हैं। यह भाजपा है, जिसने वीडियो कांफ्रेंस और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए संपर्क अभियान को ऊपर से लेकर नीचे तक आगे बढ़ाया है।’’

उन्होंने नई गति और नई ऊर्जा के साथ संगठन के काम को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने कभी सेवा का इतना कार्य नहीं किया था जितना लॉकडाउन के समय किया है। यह हमारे संस्कारों से आया है।’’

नड्डा ने इस मौके पर लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों के लिए प्रदेश भाजपा संगठन और मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की भी जमकर सराहना की वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग के लिए जाना जाता था। नियुक्तियों में घोटाले के लिए जाना जाता था। नियुक्तियों के चक्कर में बड़े-बड़े लोग जेल गए हैं। मनोहर जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ने हरियाणा की तस्वीर बदल दी है। पारदर्शिता ला दी है। ना ही ट्रांसफर में और ना ही नियुक्ति में कोई भ्रष्टाचार है। आज भ्रष्टाचार मुक्त हो गया प्रदेश। उत्तम काम हुए हैं।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे हरियाणा की तस्वीर बदलने के लिए काम करें ताकि कल दुनिया में इसकी चर्चा हो सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है, विकासयुक्त हुआ है। विकास करते हुए आगे बढ़े और देश का नंबर एक का राज्य बने, इस मनोबल के साथ हमें काम करना है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश भर में भाजपा के 500 कार्यालय बन चुके हैं और 400 कार्यालय बनने के क्रम में हैं, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी उनकी है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय का होना संगठन के काम को स्थिरता देता है और कार्यकर्ताओं को काम करने का संस्कार भी देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यालय संस्कार और रीति नीति का केंद्र हैं। वहां से कार्यपद्धति समझ में आती है। कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और वहां जब हम अच्छे सत्संग में आते हैं हमारे विचार की प्रक्रिया उन्नत होती है।’’

चंडीगढ़ से कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री खट्टर ने इस अवसर पर उन दिनों को याद किया जब भाजपा के कार्यालय कार्यकर्ताओं के घर हुआ करते थे तथा एक और दो कमरों के मकान से पार्टी के कार्यक्रम संचालित होते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का अवसर मील का पत्थर है। यह केवल भवनों का उद्घाटन नहीं है। पार्टी के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का कदम है।’’

जिन छह जिलों में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन हुआ उनमें सोनीपत, हिसार, पलवल, रेवाड़ी, फतेहाबाद और नूह शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\