देश की खबरें | भारत को धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है : होल्डिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि सितारों से सजे बल्लेबाजी क्रम के बावजूद भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है जो बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी काम आते थे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि सितारों से सजे बल्लेबाजी क्रम के बावजूद भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है जो बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी काम आते थे ।

आस्ट्रेलिया ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को 66 रन से हराया ।

यह भी पढ़े | Sadhvi Niranjan Jyoti Tests Positive For Covid-19: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को कोरोना, हैलट के बाद एम्स में भर्ती.

होल्डिंग ने यूट्यूब चैट शो ‘ होल्डिंग नथिंग बैक’ में कहा ,‘‘ भारत के लिये लक्ष्य का पीछा करना कठिन था । भारत को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खली ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ धोनी आम तौर पर बल्लेबाजी क्रम में निचले हाफ में उतरते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए नियंत्रण बना लेते हैं । उनके टीम में रहते भारत ने अतीत में लक्ष्य का बखूबी पीछा किया है ।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के मामले 93.5 लाख हुए.

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पास काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जो स्ट्रोक्स खेलने में माहिर है । हार्दिक ने शानदार पारी खेली लेकिन फिर भी भारत को धोनी जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी । सिर्फ कौशल ही नहीं बल्कि रवैये के मामले में भी ।’’

होल्डिंग ने कहा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी के रहते आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहती थी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ वे टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण से नहीं डरते थे क्योंकि उन्हें पता था कि एम एस धोनी क्या कर सकता है और उनके बल्लेबाज कितने सक्षम हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लक्ष्य का पीछा करते समय धोनी कभी घबराते नहीं थे । उन्हें अपनी क्षमता का पता था और वे विचलित नहीं होते थे । जो भी साथ में बल्लेबाजी करता था, वह उससे बात करते रहते और उसकी मदद करते थे । भारत का बल्लेबाजी क्रम शानदार है लेकिन लक्ष्य का पीछा करने में धोनी की बात ही अलग थी ।’’

होल्डिंग ने भारत के लचर क्षेत्ररक्षण की भी आलोचना की । उन्होंने कहा ,‘‘ एससीजी बड़ा मैदान है लेकिन भारतीयों की फील्डिंग बेहद औसत रही । गेंद क्षेत्ररक्षकों के सिर के ऊपर से निकल गई लेकिन छक्का नहीं हुआ । सीमारेखा से इतना दूर नहीं रहना चाहिये था ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\