देश की खबरें | भारत कोविड-19 से सुनियोजित तरीके से निपट रहा है : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस को एक अभूतपूर्व चुनौती करार देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी के खिलाफ एक सुनियोजित लड़ाई लड़ रहा है।
गांधीनगर, 10 सितम्बर कोरोना वायरस को एक अभूतपूर्व चुनौती करार देते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी के खिलाफ एक सुनियोजित लड़ाई लड़ रहा है।
भाजपा नेता ने लोगों से वायरस का टीका आने तक सभी एहतियाती कदम उठाने की अपील की ।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस एक अभूतपूर्व चुनौती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इससे सुनियोजित तरीके से निपट रहे हैं और पूरे विश्व ने हमारे प्रयासों की सराहना भी की है।’’
गांधीनगर से लोकसभा सांसद शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए यहां 134 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन किया या उनकी नींव रखी।
शाह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण गांधीनगर में विकास कार्य धीमे पड़े हैं लेकिन वैश्विक महामारी ज्यादा समय तक गुजरात या भारत को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाएगी।
शाह हाल ही में कोरोना वायरस से उबरे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)