जरुरी जानकारी | भारत ने महामारी के दौरान दुनिया को प्रभावित किया: बोफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने मंगलवार को कहा कि भारत ने महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल के दौरान पार पाने और आगे बढ़ने की क्षमता को दिखाया है, उसने दुनिया को पीछे छोड़ा है और वह एक प्रभावशाली देश बना है। अमेरिकी बैंक ने यह भी कहा कि उसने महामारी के दौरान भारत में 3,000 से अधिक रोजगार सृजित किये।

मुंबई, छह अप्रैल बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने मंगलवार को कहा कि भारत ने महामारी से उत्पन्न उथल-पुथल के दौरान पार पाने और आगे बढ़ने की क्षमता को दिखाया है, उसने दुनिया को पीछे छोड़ा है और वह एक प्रभावशाली देश बना है। अमेरिकी बैंक ने यह भी कहा कि उसने महामारी के दौरान भारत में 3,000 से अधिक रोजगार सृजित किये।

बैंक ऑफ अमेरिका की भारत में क्षेत्रीय प्रमुख काकू नखाटे ने उद्योग मंडल सीआईआई के कार्यक्रम में कहा कि महामारी ने अगुवाई करने की भूमिका निभाने का मौका प्रस्तुत किया। क्योंकि जब पूरी दुनिया में ‘लॉकडाउन’ हो, ऐसी स्थिति के लिये व्यापार को जारी रखने की कोइ्र योजना नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के दौरान हम भारत में करीब 3,000 नौकरियां सृजित कर पाये। हमने भारत में कई कार्य किये।’’

नखाटे ने अमेरिकी बाजार में महामारी के दौरान खुदरा और लघु कारोबार कर्ज में उछाल का हवाला दिया। इससे जुड़े कई कार्य भारत में हुए।

उल्लेखनीय है कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां दफ्तर से जुड़े कार्य भारत से करते हैं और उसके लिये कर्मचारियों की नियुक्ति करते हैं। इसका कारण लागत लाभ है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने कई अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया और दुनिया को प्रभावित किया। भारतीयों में संकट से पार पाने और उससे आगे बढ़ने की क्षमता है। मुझे लगता है कि दुनिया में यह पहली बार है कि हर कोई संकट में था, हर जगह उथल-पुथल थी और हर किसी को इससे बाहर निकलना था। प्रक्रियाएं तलाशी जाती हैं और मुझे लगता है कि इस मामले में भारत ने दुनिया को प्रभावित किया।’’

बैंक के मुंबई, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई में करीब 23,000 लोग काम करते हैं। उसने वैश्विक परिचालन से जुड़ी गतिविधियों के लिये गुजरात के गिफ्ट सिटी में भी अपना कार्यालय खोला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार