जरुरी जानकारी | दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर भारत में फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में उसके मंच पर फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक भारत के हैं और बच्चों, नॉन-फिक्शन और कोरियाई नाटकों जैसी श्रेणियों में कंटेंट की खपत तेजी से बढ़ रही है।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को कहा कि दुनिया भर में उसके मंच पर फिल्मों के सबसे अधिक दर्शक भारत के हैं और बच्चों, नॉन-फिक्शन और कोरियाई नाटकों जैसी श्रेणियों में कंटेंट की खपत तेजी से बढ़ रही है।

पिछले कुछ वर्षों में सस्ते डेटा टैरिफ और किफायती स्मार्टफोन की उपलब्धता के कारण नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिजनी हॉटस्टार जैसे प्रमुख ओवर दि टॉप (ओटीटी) कंपनियों ने तेजी से वृद्धि की है।

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भी ऑनलाइन वीडियो और म्यूजिक स्ट्रीमिंग जैसी सेवाओं का उपयोग बढ़ा।

नेटफ्लिक्स इंडिया की उपाध्यक्ष (कंटेंट) मोनिका शेरगिल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा फिल्में देखी जाती हैं और पिछले साल भारत में हमारे 80 प्रतिशत सदस्यों ने हर सप्ताह कम से कम एक फिल्म देखी।’’

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

उन्होंने आगे कहा कि सबसे लोकप्रिय थ्रिलर ‘रात अकेली है’ रहा, जबकि सर्वाधिक लोकप्रिय एक्शन फिल्में ‘एक्सट्रैक्शन’, ‘मलंग’, और ‘द ओल्ड गार्ड’ थीं, और सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म ‘लूडो’ थी।

उन्होंने बताया कि 2020 में नॉन-फिक्शन श्रृंखलाओं को इससे पिछले साल के मुकाबले 250 प्रतिशत अधिक देखा गया, जबकि डॉक्युमेंट्री को 100 प्रतिशत अधिक देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी