एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 51 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए।

देश की खबरें | भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 51 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi 70th Birthday: CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- PM के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करें.

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 40,25,079 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10 लाख के पार चली गई।

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,09,976 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.73 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 16 सितम्बर तक कोविड-19 के कुल 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 11,36,613 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,132 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 474 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 86, पंजाब के 78, आंध्र प्रदेश के 64, पश्चिम बंगाल के 61, तमिलनाडु के 57, कनार्टक के 55 और दिल्ली के 33 लोगों की मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 83,198 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 30,883 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,559, कर्नाटक के 7,536, आंध्र प्रदेश के 5,105, दिल्ली के 4,839, उत्तर प्रदेश के 4,690, पश्चिम बंगाल के 4,123, गुजरात के 3,256, पंजाब के 2,592 और मध्य प्रदेश के 1,844 लोग शामिल हैं ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).