देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, जो कि 1,45,634 है और यह देश के कुल संक्रमणों का 1.32 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, जो कि 1,45,634 है और यह देश के कुल संक्रमणों का 1.32 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 24 घंटे में किसी भी कोविड​​-19 मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

देश के उपचाराधीन मरीजों में से 74 प्रतिशत से अधिक केरल और महाराष्ट्र में हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले दिनों, यह देखा गया है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।’’

मंत्रालय ने कहा कि नये मामलों में से 85.61 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6,281 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद केरल में 4,650 जबकि कर्नाटक में 490 नये मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे की अवधि में सामने आये नये मामलों में से 77 प्रतिशत सिर्फ दो राज्यों महाराष्ट्र और केरल से आये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी मरीज की मृत्यु होने की सूचना नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि इन राज्यों में गुजरात, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, पुडुचेरी, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, लद्दाख, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव और दादरा और नागर हवेली शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में 90 लोगों की मृत्यु हुई और नई मौतों में से 80 प्रतिशत पांच राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में अधिकतम 40 मरीजों की मौत हुई हैं। केरल में 13 लोगों की मृत्यु हुईं, जबकि पंजाब में आठ और मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे की अवधि में केवल एक राज्य में 20 से अधिक मौतें हुई हैं जबकि 10 से 20 लोगों की मृत्यु सिर्फ एक राज्य में हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 11,667 रोगियों के ठीक होने से अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ (1,06,89,715) हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.25 प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे अधिक है।’’

उसने कहा कि ठीक हुए मरीजों में से 81.65 प्रतिशत रोगी पांच राज्यों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,841 मरीज ठीक हुए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कुल 2,567 रोगी ठीक हुए जबकि तमिलनाडु में 459 मरीज स्वस्थ हुए।

कोविड-19 का टीका दिये जाने के मोर्चे पर, भारत में कुल टीकाकरण संख्या 1.10 करोड़ पार हो गई है।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 21 फरवरी को प्रात: 8 बजे तक 2,30,888 सत्रों के माध्यम से कुल 1,10,85,173 टीके की खुराक दी गई है।

इनमें 63,91,544 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 9,60,642 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात 37,32,987 कर्मियों को (पहली खुराक) शामिल है।

मंत्रालय ने कहा कि दूसरी खुराक पाने वालों में से 60.04 प्रतिशत सात राज्यों में केंद्रित हैं। अकेले कर्नाटक में 11.81 प्रतिशत (1,13,430 खुराक) शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\