भारत के पास नरम शक्ति के विस्तार में सहायता के लिए कठोर शक्ति के रूप में उभरने की क्षमता: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ दिखाने के लिए बहुत कुछ है और अपने ‘हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ अगले एवीजीसी निर्माण हब के रूप में उभर रहा है .

अनुराग ठाकुर (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 227 6 अप्रैल : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ दिखाने के लिए बहुत कुछ है और अपने ‘हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ अगले एवीजीसी निर्माण हब के रूप में उभर रहा है . ठाकुर ने यहां रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुये मंगलवार को कहा कि भारत के पास ‘कंटेंट’ उपमहाद्वीप बनने की क्षमता है, क्योंकि यह दुनिया में एक ‘हार्ड पावर’ के तौर पर उभर रहा है .

‘रायसीना डायलॉग’ में एक संवाद सत्र के दौरान ठाकुर ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति एवं इतिहास के साथ भारत के पास पेश करने को काफी कुछ है और देश ''हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ 'एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स' (एवीजीसी) क्षेत्र में निर्माण के गढ़ के तौर पर उभर रहा है . उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्र को अस्तित्व में रहने के लिए हार्ड पावर की आवश्यकता होती है, और प्रासंगिक तथा सीमाओं से आगे जा कर अस्तित्व में रहने के लिए एक राष्ट्र को सॉफ्ट पावर की जरूरत होती है .’’ यह भी पढ़ें : किरीट सोमैया का दावा- मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे डेढ़ महीने में ज्वाइन करेंगे शिवसेना, कोर्ट जाने की धमकी दी

ठाकुर ने कहा कि सदियों पहले भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता की मजबूती में अपनी कठोर शक्ति का प्रदर्शन किया, जिसने संस्कृति, व्यंजन और वास्तुकला के प्रसार के माध्यम से चीन, कंबोडिया, श्रीलंका, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में अपनी नरम शक्ति का विस्तार किया. मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत एक हार्ड पावर के रूप में उभर रहा है और सिनेमा के माध्यम से सॉफ्ट पावर का विस्तार कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\