एस. जयशंकर ने कहा, भारत अब वैश्विक विमर्श के केंद्र हो गया है

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत अब वैश्विक विमर्श का केंद्र हो गया है और तमाम लोग पिछले दशक के दौरान देश में हुए बदलावों के बारे में बात कर रहे हैं।

(Photo : X)

तिरुवनंतपुरम, 6 जनवरी: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत अब वैश्विक विमर्श का केंद्र हो गया है और तमाम लोग पिछले दशक के दौरान देश में हुए बदलावों के बारे में बात कर रहे हैं. जयशंकर ने यहां ‘विकसित संकल्प भारत यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विदेशियों से कहा कि इस अवधि के दौरान देश में जो बदलाव आया है, उसके पीछे की वजह ‘‘विजन’’ है.

उन्होंने कहा, ‘‘विदेश मंत्री के रूप में, मैं दुनिया भर में भ्रमण करता हूं. दुनिया वास्तव में आज हमारे बारे में बात कर रही है. वे आज पूछते हैं कि आप यह कैसे कर पाते हैं.’’ उन्होंने कहा, ''क्योंकि यह वही भारत है जो 10,20,30 वर्ष पहले था। भारत में क्या बदला है? और मैं उन्हें बताता हूं कि भारत में जो बदला है वह है विजन.''

देश के लोगों के पास अब आधार कार्ड और बैंक खाते होने का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से देश को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने में मदद मिली है. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमारे पास ‘आधार’ है. क्योंकि हमारे पास बैंक खाते हैं. बैंक खाते खोलकर हम वास्तव में न सिर्फ शासन व्यवस्था, बल्कि समाज में भी बदलाव लाये हैं.

इसे फोन से जोड़कर, हमने प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित किया है. इसलिए, हमने वास्तव में प्रौद्योगिकी का उपयोग किया है.’’जयशंकर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत और लोगों के जीवन को बदलने के लिए ‘‘शानदार काम’’ किया है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर ये प्रगति जारी रखनी है तो हमें ‘विकसित भारत’ बनाना होगा.’’कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन भी उपस्थित थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Flash Flood Alert: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को अचानक बाढ़ का खतरा: लखनऊ, ग्वालियर, गया और 1 अन्य क्षेत्र आज अलर्ट पर

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट