देश की खबरें | भारत मात्र आठ साल में वैश्विक महाशक्ति बन गया है: हर्षवर्धन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के बड़े फैसलों की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ साल में भारत को विकासशील देश से एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में बदल दिया है।
नयी दिल्ली, सात जून पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के बड़े फैसलों की प्रशंसा करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले आठ साल में भारत को विकासशील देश से एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में बदल दिया है।
हर्षवर्धन ने यहां भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने ‘‘अनुकरणीय नेतृत्व’’ से भारतीयों में ‘‘विश्वास की नई भावना पैदा’’ की है। उन्होंने कहा कि मोदी ने ताकत को हमेशा जनसेवा का माध्यम समझा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) गरीबों, किसानों, हमारी महिलाओं और समाज के वंचित तबके को उनके अधिकार दिलाने के अभूतपूर्व प्रयास किए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (प्रधानमंत्री की) जन केंद्रित नीतियों के कारण ही लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा फिर से कायम हुआ है और वे देश के विकास को लेकर उनके दृष्टिकोण में सहभागी बने हैं।’’
हर्षवर्धन ने पिछले आठ वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘हमने दुनिया की सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि हासिल की है, और (पूर्ववर्ती) संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) शासन के पिछले 10 वर्षों की तुलना में कम मुद्रास्फीति दर बनाए रखी है।’’
उन्होंने दावा किया कि भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।
हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के अनुकरणीय नेतृत्व ने हर नागरिक के सपनों एवं आकांक्षाओं को पंख दिए हैं और उनमें विश्वास की नई भावना पैदा की है। यह 135 करोड़ भारतीयों का विश्वास ही है, जो देश को हर क्षेत्र में आगे लेकर जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)