खेल की खबरें | पुरूष हॉकी5 विश्व कप के पहले मैच में भारत का सामना स्विटजरलैंड से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष हॉकी टीम मस्कट में पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप में पूल बी में रविवार को स्विटजरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी ।

बेंगलुरू, 25 जनवरी भारतीय पुरूष हॉकी टीम मस्कट में पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप में पूल बी में रविवार को स्विटजरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी ।

सिमरनजीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना रविवार को ही मिस्र से होगा । आखिरी ग्रुप मैच में टीम सोमवार को जमैका से खेलेगी ।

पूल ए में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान और पोलैंड की टीमें हैं । पूल सी में आस्ट्रेलिया, कीनिया, न्यूजीलैंड और त्रिनिदाद एवं टोबैगो हैं जबकि पूल डी में फीजी, मलेशिया, ओमान और अमेरिका हैं ।

हर पूल से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी । सेमीफाइनल भी उसी दिन होगा और फाइनल बुधवार को खेला जायेगा ।

भारत ने 2023 पुरूष एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट में हराया था ।

भारतीय टीम के कप्तान तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम में रहे सिमरनजीत सिंह हैं जबकि मनदीप मोर उपकप्तान हैं । सूरज करकेरा और प्रशांत कुमार गोलकीपर हैं । डिफेंस में मनदीप और मनजीत रहेंगे जबकि मिडफील्ड में मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह जिम्मा संभालेंगे ।

फॉरवर्ड पंक्ति में सिमरनजीत, पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम सिंह होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी