देश की खबरें | भारत ने 2021-22 में रिकॉर्ड 13 हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने 2021-22 में रिकॉर्ड 13,000 करोड़ रुपये की रक्षा वस्तुओं और प्रौद्योगिकी का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 54.1 प्रतिशत ज्यादा है। एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत ने 2021-22 में रिकॉर्ड 13,000 करोड़ रुपये की रक्षा वस्तुओं और प्रौद्योगिकी का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 54.1 प्रतिशत ज्यादा है। एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश का रक्षा निर्यात मुख्य रूप से अमेरिका, फिलीपींस और दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के अन्य देशों में होता है।

रक्षा उत्पादन विभाग के अपर सचिव संजय जाजू ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “2021-22 में हमने 13,000 करोड़ रुपये का निर्यात दर्ज किया है जो रक्षा क्षेत्र में दर्ज निर्यात का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।”

उन्होंने कहा कि 2021-22 में निर्यात लगभग पांच साल पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा था।

भारत का रक्षा निर्यात 2020-21 में 8,434 करोड़ रुपये, 2019-20 में 9,115 करोड़ रुपये और 2015-16 में 2,059 करोड़ रुपये का था।

उन्होंने कहा, “अच्छी प्रगति हुई है। बेशक, कोविड-19 के दो साल थोड़ा झटका देने वाले थे। लेकिन इस साल हम यह आंकड़ा (13,000 करोड़ रुपये) दर्ज करने में सफल रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\