देश की खबरें | भारत ने आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने 25 किलोमीटर की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत ने 25 किलोमीटर की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीआरडीओ ने कहा कि भारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके ऐसी क्षमता रखने वाला पहला देश बन गया है।

डीआरडीओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके कमांड मार्गदर्शन द्वारा 25 किमी की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रदर्शित करने वाला पहला देश बन गया। परीक्षण आईएएफ-एमसीसी द्वारा आकाश हथियार प्रणाली का उपयोग करके आयोजित किया गया था।”

यह जानकारी दी गई कि घरेलू मिसाइल प्रणाली की क्षमता को 12 दिसंबर को ‘अस्त्रशक्ति’ सैन्य अभ्यास में प्रदर्शित किया गया था।

यह सैन्य अभ्यास भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया था।

आकाश 25 किमी तक की मारक क्षमता वाली सतह से हवा में मार करने वाली एक कम दूरी की मिसाइल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और केंद्रों को हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जाता है।

मिसाइल प्रणाली उन प्रमुख मंचों में से एक है जिसे भारत मित्र देशों को निर्यात कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\