देश की खबरें | भारत बंद: नोएडा में कई नेता हिरासत में और नजरबंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद के मद्देनजर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं तथा किसान संगठनों से जुड़े लोगों को हिरासत में ले लिया या उन्हें नजरबंद कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), आठ दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद के मद्देनजर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं तथा किसान संगठनों से जुड़े लोगों को हिरासत में ले लिया या उन्हें नजरबंद कर दिया।

इस कार्रवाई की विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: भारत बंद के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि कानूनों पर होगी चर्चा.

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सर्फाबाद गांव स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है और यदि सरकार किसान विरोधी नहीं है, तो सरकार को किसान विरोधी कृषि कानूनों को अब तक वापस ले लेना चाहिए था।

यह भी पढ़े | बादल ने प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों पर ‘उदारता दिखाने’ की अपील की.

ग्रेटर नोएडा में सपा के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाटी ने कहा कि सपा सरकार की दमनकारी नीतियों से घबराने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ भाजपा सरकार का यह रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

भाटी के अलावा सपा के युवजन सभा अध्यक्ष दीपक नागर और वरिष्ठ नेता जतन भाटी सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग को भी थाना सेक्टर-24 पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। विग ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर को पुलिस ने उनके सेक्टर 61 स्थित आवास से हिरासत में ले लिया।

सपा नोएडा (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रेशपाल अवाना को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने उनके निठारी गांव स्थित आवास से हिरासत में ले लिया।

अवाना ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनके आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी।

पुलिस ने समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव को सर्फाबाद गांव स्थित उनके आवास पर नजरबंद किया है। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता परविन्दर यादव को सेक्टर 116 में स्थित उनके आवास में नजरबंद किया गया है।

पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन एवं महासचिव रिजवान चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच, आप के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन को भी हिरासत में लिया गया है।

जादौन ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है और जनता की आवाज को पुलिस एवं प्रशासन के बल पर दबाने का काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू