एजेंसी न्यूज

बादल ने प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों पर 'उदारता दिखाने' की अपील की

पद्म विभूषण सम्मान लौटाए जाने के कुछ ही दिन बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की अपील की और दावा किया कि इन्होंने देश को एक ''गहरे संकट'' में ला दिया है।

बादल ने प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों पर 'उदारता दिखाने' की अपील की
प्रतिकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

चंडीगढ़, 8 दिसंबर : पद्म विभूषण सम्मान लौटाए जाने के कुछ ही दिन बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की अपील की और दावा किया कि इन्होंने देश को एक ''गहरे संकट'' में ला दिया है.

चार पृष्ठों के अपने पत्र में बादल ने प्रधानमंत्री को उदारता दिखाने का अनुरोध किया और इन कानूनों को वापस लेकर ''आज देश के सामने खड़े संकट को दूर करने की तरफ पहला कदम उठाने का आह्वान किया.''

यह भी पढ़ें : देश की खबरें | शिअद ने पंजाबियों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल ने भारत को ‘एक वास्तविक संघीय देश'' बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

बादल ने पत्र में कहा कि इस कड़ाके की ठंड में किसानों तथा उनके परिवारों को और परेशानी झेलने देने के बजाय इन तीन कृषि कानूनों को हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, '' किसानों के इस संकट को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं.''

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).