देश की खबरें | भारत-चीन सीमा गतिरोध बातचीत के जरिए सुलझाया जाए : माणिक सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार की सलाह है कि भारत-चीन सीमा गतिरोध को दोनों देशों के बीच औपचारिक बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

जियो

अगरतला, 19 जून माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार की सलाह है कि भारत-चीन सीमा गतिरोध को दोनों देशों के बीच औपचारिक बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

सरकार सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की ओर से आयोजित

यह भी पढ़े | India-China Border Tensions: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक में चीन के साथ तनाव पर हुई चर्चा.

एक कार्यक्रम को बृहस्पतिवार को संबोधित कर रहे थे।

सरकार ने कहा, ‘‘भारत-चीन सीमा पर अभूतपूर्व घटना हुई है। वहां 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’

यह भी पढ़े | भारत- चीन सीमा तनाव: पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय नेताओं की बैठक, सोनिया गांधी ने कहा- यह बैठक बहुत पहले हो जानी चाहिए थी: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस कार्यक्रम का वीडियो मीडिया को शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया।

यह आशा जताते हुए कि इसका त्वरित समाधान सभी के लिए लाभपूर्ण होगा, वाम दल के अनुभवी नेता ने कहा, ‘‘दोनों देशों के नेताओं को वार्ता शुरू करनी चाहिए और इस संघर्ष पर रोक लगाना चाहिए। हम आशा करते हैं कि वे सकारात्मक कदम उठाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सह-अस्तित्व के लिए सभी पड़ोसी देशों को अच्छे पड़ोसी की तरह भारत की मदद करनी चाहिए और यहां से भी ऐसी ही पहल होनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह संघर्ष चलता रहे।’’

गौरतलब है कि सोमवार की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में एक कर्नल सहित भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\