अल खोबार (सउदी अरब), आठ अक्टूबर भारत ने एएफसी अंडर 17 एशियाई कप 2023 क्वालीफायर में जीत की हैट्रिक लगाते हुए म्यामां को 4 . 1 से हरा दिया ।
भारत के चारों गोल पहले हाफ में हुए । कप्तान वी गुइटे और फॉरवर्ड टी गांगटे ने दो दो गोल किये ।
पहले हाफ में ज्यादा मौके नहीं बन सके लेकिन दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाये रखा । कोरोउ सिंह ने 21वें मिनट में पहला हमला किया लेकिन उनका शॉट कमजोर रहा ।
भारत को पहली सफलता छह मिनट बाद गुइटे ने फ्रीकिक पर गोल करके दिलाई । भारत ने अगले 12 मिनट में तीन गोल और किये । गांगटे ने अपना पहला गोल करके भारत की बढत दुगुनी कर दी ।
गुइटे ने आठवें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा । ब्रेक से तीन मिनट पहले गांगटे का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया । उसने हालांकि 44वें मिनट में भारत के लिये चौथा गोल किया ।
म्यामां के लिये एकमात्र गोल दूसरे हाफ में तू वेइ यान ने किया ।
भारत का सामना रविवार को सउदी अरब से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY