खेल की खबरें | भारत ने मलेशिया को 10-4 से हराया, पुरुष हॉकी 5 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से होगा सामना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से रौंदकर शुरुआती पुरुष हॉकी फाइव्स एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

सलालाह (ओमान), दो सितंबर भारत ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से रौंदकर शुरुआती पुरुष हॉकी फाइव्स एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में ओमान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।

भारत को टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के मैच में पाकिस्तान से 4-5 से हार मिली थी।

भारत की ओर से सेमीफाइनल में मोहम्मद राहील (नौवें, 16वें, 24वें, 28वें मिनट), मनिंदर सिंह (दूसरे मिनट), पवन राजभर (13वें मिनट), सुखविंदर (21वें मिनट), दिप्सन टिर्की (22वें मिनट), जुगराज सिंह (23वें मिनट) और गुरजोत सिंह (29वें मनट) ने गोल दागे।

वहीं मलेशिया के लिए कप्तान इस्माइल आसिया अबू (चौथे मिनट), अकहिमुल्लाह अनवर (सातवें, 19वें मिनट), मोहम्मद दिन (19वें मिनट) में गोल किये।

इस जीत से भारत का 2024 एफआईएच हॉकी फाइव्स विश्व कप में स्थान भी पक्का हो गया।

भारत शनिवार को ही फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी