देश की खबरें | ढाका में भारत-बांग्लादेश सीमा वार्ता प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को ढाका में महानिदेशक स्तर का सीमा सम्मेलन शुरू किया जहां दोनों देश सीमापार अपराध एवं भावी चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारत और बांग्लादेश ने सोमवार को ढाका में महानिदेशक स्तर का सीमा सम्मेलन शुरू किया जहां दोनों देश सीमापार अपराध एवं भावी चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह कर रहे हैं जबकि बांग्लादेशी पक्ष का नेतृत्व बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक मेजर जनरल शकील अहमद कर रहे हैं।

बीएसएफ प्रमुख ने सोमवार को बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान से भी भेंट कीं । यह 52 वां छमाही सम्मेलन है।

एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को ढाका पहुंचा था और अब दोनों पक्षों के बीच वार्ता चर्चा के संयुक्त रिकार्ड पर हस्ताक्षर के साथ 21 जुलाई को समाप्त होगी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सीमा समन्वय सम्मेलन के दौरान दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन से जुड़े विविध मुद्दों, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना को लागू करने की संयुक्त पहल तथा बीजीबी और बीएसएफ के बीच परस्पर विश्वास बढ़ाने एवं विद्यमान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करेंगे।’’

बीएसएफ पर बांग्लादेश से लगती भारत की 4096 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करने का जिम्मा है।

यह वार्ता 1975 से 1992 तक साल में एक बार होती रही लेकिन 1993 से साल में दो बार होने लगी। एक साल में एक बार नयी दिल्ली और एक बाद ढाका में वार्ता होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\