एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | चीन के 'समुद्री शक्ति' बनने के लक्ष्य से भारत अवगत, क्षेत्र में करीबी नजर रखी जा रही: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि चीन के ‘‘समुद्री शक्ति’’ बनने के घोषित लक्ष्य से भारत अवगत है और यह हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है।

ताजा खबरें | चीन के 'समुद्री शक्ति' बनने के लक्ष्य से भारत अवगत, क्षेत्र में करीबी नजर रखी जा रही: सरकार

नयी दिल्ली, 25 जुलाई सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि चीन के ‘‘समुद्री शक्ति’’ बनने के घोषित लक्ष्य से भारत अवगत है और यह हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सुरक्षा और आर्थिक हितों को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने यह भी कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ हमारे संबंध व्यापक और दीर्घकालिक हैं, जो उनकी अपनी योग्यता पर आधारित हैं और किसी तीसरे देश के साथ उनके संबंधों से स्वतंत्र हैं।’’

विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में चीन की बढ़ती उपस्थिति भारत के लिए एक ‘‘रणनीतिक चुनौती’’ है।

मंत्री ने बताया, ‘‘सरकार चीन के 'समुद्री शक्ति' बनने के घोषित लक्ष्य से अवगत है। इस रणनीति के तहत, चीन हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों में बंदरगाहों और अन्य बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है।’’

उन्होंने बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की नौसैन्य और समुद्री उपस्थिति भी है, जिसमें समुद्री लूट-रोधी मिशन, बंदरगाहों पर तैनाती और अनुसंधान एवं सर्वेक्षण जहाजों की तैनाती शामिल है।

सिंह ने बताया, ‘‘सरकार हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा और आर्थिक हितों पर प्रभाव डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है और देश के हितों की रक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).