Intercontinental Cup 2023: भारत बनाम लेबनान फुटबॉल मैच गोल रहित ड्रा में समाप्त हुआ, दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने मौके को गोल में बदलने में रहे विफल
भारतीय टीम ने कई मौके गंवाये जिसकी वजह से इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को लेबनान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा.
भुवनेश्वर, 15 जून भारतीय टीम ने कई मौके गंवाये जिसकी वजह से इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को लेबनान के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ से संतोष करना पड़ा. अंतिम एकादश में आमूलचूल बदलाव की अपनी नीति पर कायम रहते हुए मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सुनील छेत्री और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा. डिफेंडर संदेश झिंगन ने छेत्री की गैर मौजूदगी में कप्तानी की. यह भी पढ़ें: सुनील छेत्री के गोल से वनुआतु को हराकर भारत इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में पहुंचा
दोनों टीमें पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है लिहाजा यह मैच औपचारिकता का ही था. मंगोलिया और वानुआतू पहले ही बाहर हो चुकी हैं.
मैच में 82वें मिनट में उतरे छेत्री को अनिरूद्ध थापा ने गेंद दी लेकिन वह गोल नहीं कर पाये. भारत को पांचवें मिनट में भी गोल करने का मौका मिला जब लालियांजुआला छांगटे ने थापा को गेंद सौंपी और सामने सिर्फ विरोधी गोलकीपर था. वह हालांकि सटीक निशाना नहीं लगा सके.
मैच के 20वें मिनट में आशिक कुरूनियान ने मौका गंवाया । दूसरे हाफ में भी स्थिति यही रही और दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

