देश की खबरें | भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर साझा विचार रखते हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि कई बहुपक्षीय मंच हैं जिनके माध्यम से वे एक साथ कार्य कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और केन्या प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर समान विचार साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि कई बहुपक्षीय मंच हैं जिनके माध्यम से वे एक साथ कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया।

मुर्मू ने अपने स्वागत भाषण में इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को न केवल लोगों की भलाई और प्रगति बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ के नागरिकों के लिए भी मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों द्वारा साझा किए गए आम विचारों और क्षेत्रीय तथा संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग पर भी प्रकाश डाला।

राष्टपति ने कहा, "हमें बहुत खुशी है कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी20 में पूर्ण सदस्य रूप से शामिल किया गया है।"

एक बयान के अनुसार, "दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि कई अन्य बहुपक्षीय मंच हैं जिनके माध्यम से दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं।"

अभिषेक संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\