देश की खबरें | सिंधिया समर्थक मंत्री से सवाल पूछने पर अभद्र टिप्पणियां, पुलिस थाने पहुंची युवती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराये जाने को लेकर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से यहां रहवासियों की एक बैठक में सवाल पूछने वाली 19 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किये जाने के मामले में सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

इंदौर, छह जुलाई कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिराये जाने को लेकर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से यहां रहवासियों की एक बैठक में सवाल पूछने वाली 19 वर्षीय युवती ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किये जाने के मामले में सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले सिलावट से उसके प्रश्न करने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करते हुए उसके चरित्र पर सवाल उठाये।

यह भी पढ़े | गुजरात: तेज बारिश के जूनागढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहा नया पुल.

लसूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने युवती की शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया, "युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। फिलहाल इस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।"

शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती ने संवाददाताओं से कहा कि उसने "एक मतदाता के तौर पर" सिलावट से प्रश्न किये थे। लेकिन जब उसने सवाल पूछने के इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो इसी माध्यम पर कुछ लोगों ने उसके चरित्र के बारे में अफवाहें उड़ाते हुए उसके बारे में अभद्र इस्तेमाल किये।

यह भी पढ़े | सोना 42 रुपये, चांदी 1,217 रुपये गिरी: एचडीएफसी सिक्योरिटीज.

युवती ने कहा, "मैं कोई पत्रकार या कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हूं। मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। मैं बस एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और मैंने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ आवाज उठायी थी। लेकिन इसके बाद से सोशल मीडिया पर मेरे बारे में घटिया बातें कही जा रही हैं।"

सिलावट से युवती के सवाल किये जाने का वाकया कल रविवार का है, जब वह शहर की कुछ टाउनशिप के रहवासियों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर बैठक कर रहे थे।

इस बैठक में युवती ने सिलावट से सवाल किया, "मैं आपसे एक बात पूछना चाहती हूं। आप पहले कांग्रेस में थे और अचानक भाजपा में आ गये। आपने एक अच्छी-खासी सरकार गिरा दी। कैसा लगा आपको?"

वीडियो में युवती के अचानक दागे गये सवाल से सिलावट पहले-पहल असहज दिखायी दिये। हालांकि, उन्होंने जवाब दिया कि वह अब भी आम लोगों के बीच ही बैठे हैं।

सिलावट अपनी बात पूरी कर पाते, इससे पहले ही युवती आगे बोलती सुनायी दी, "हम बात करते हैं किसानों की। कुछ दिन पहले आपके (नेता) ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही ट्वीट किया था कि (पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में) इतने किसानों का कर्जा माफ हुआ है। फिर अचानक सिंधिया ने बोल दिया कि किसी का कर्जा माफ नहीं हुआ।"

वीडियो के मुताबिक जल संसाधन मंत्री से युवती के सवाल करने पर जब बैठक में शामिल कुछ लोग रोक-टोक करते हैं, तो वह जोर देकर कहती सुनायी पड़ती है कि "वह भी एक मतदाता है।"

गौरतलब है कि सिलावट, सिंधिया खेमे के वफादार नेताओं में गिने जाते हैं। सिंधिया की सरपरस्ती में सिलावट समेत कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\