एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि से उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि से उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी: सरकार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर देश में कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि देश में इस समय 2,81,667 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.77 प्रतिशत है।

उसने बताया कि देशभर में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,40,108 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गई है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 29 दिनों से देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या संक्रमण के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या से अधिक है। इस महामारी से ठीक होने के बाद कल और 22,274 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उसने बताया कि इस बीमारी से ठीक हुए लोगों में से 73.56 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,506 लोग स्वस्थ हुए हैं और इसके बाद पश्चिम बंगाल में 1,954 और महाराष्ट्र में 1,427 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को देश में इस महामारी से 251 और लोगों की मौत हुई है। मौत के नये मामलों में से 85.26 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है।

इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 71, इसके बाद पश्चिम बंगाल में 31 और दिल्ली में 30 मरीजों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).