एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड —19 को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा बढायें : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को ​चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने एवं अस्पतालों में बिस्तर एवं आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 14 हजार 465 हो गयी है।

देश की खबरें | कोविड —19 को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा बढायें : उपराज्यपाल
जियो

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को ​चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने एवं अस्पतालों में बिस्तर एवं आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 14 हजार 465 हो गयी है।

बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मुख्य सचिव विजय देव एवं स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान यह निर्देश दिया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

आधिकारिक बयान के अनुसार, उप राज्यपाल ने अधिकारियों से निरुद्ध क्षेत्रों की ​निगरानी करने के लिये कहा ।

इसमें कहा गया है कि बैठक के दौरान अस्पतालों में कोविड—19 बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय में जानकारी सार्वजनिक तौर पर देने का निर्णय किया गया ।

यह भी पढ़े | गोवा में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया: 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार ऑनलाइन व्यवस्था का निर्माण करने की योजना पर काम कर रही है ताकि कोविड—19 मरीजों को अस्पतालों में बिस्तर की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सके ।

इस आभासी बैठक के दौरान बैजल को सूचित किया गया कि दिल्ली में कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर 1.96 प्रतिशत है, जो इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्यु के राष्ट्रीय औसत 2.57 प्रतिशत से कम है ।

दूसरी ओर एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायसरस के कारण अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है ज​बकि मंगलवार को 412 नये मामले सामने आये जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 14, 465 हो गयी है।

राजधानी में एक दिन में सार्वाधिक मामला 22 मई को सामने आया था जब 660 लोग संक्रमित पाये गये थे। सोमवार को दिल्ली में 635 नये मामले सामने आये थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).