एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी: चिदंबरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस देश के सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए भी एक चेतावनी है जिससे दलों को नष्ट करने की भाजपा की मंशा का पता चलता है।

देश की खबरें | कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी: चिदंबरम

पुडुकोट्टई (तमिलनाडु), 30 मार्च पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस देश के सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए भी एक चेतावनी है जिससे दलों को नष्ट करने की भाजपा की मंशा का पता चलता है।

आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कांग्रेस पर 135 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस बीच, कांग्रेस को शुक्रवार को आयकर विभाग से नए नोटिस मिले, जिनमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है।

चिदंबरम ने यहाँ संवाददाताओं से कहा, "भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर 135 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि भगवा पार्टी ने चुनावी बांड के माध्यम से 8,250 करोड़ रुपये प्राप्त किए हैं। यह राजनीतिक दलों और लोगों के लिए एक चेतावनी है कि भाजपा सभी दलों को नष्ट करना चाहती है।"

उन्होंने कहा कि इस कदम से भाजपा को देश में खुद के एकमात्र पार्टी बने रहने की उम्मीद है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसका (भाजपा का) 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का एजेंडा कुछ और नहीं, बल्कि 'एक देश, एक पार्टी' है। यह चेतावनी सभी के लिए है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द ही इसका एहसास होगा।

इससे पहले, जिले के अरन्थांगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आम चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक भाजपा गठबंधन में शामिल हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).