जरुरी जानकारी | पुणे के तंबाकू समूह पर आयकर विभाग का छापा, 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने पुणे के एक कारोबारी समूह के यहां तलाशी के दौरान करीब 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। समूह तंबाकू उत्पादों और संबंधित सामानों की पैकेजिंग और बिक्री में शामिल है।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी आयकर विभाग ने पुणे के एक कारोबारी समूह के यहां तलाशी के दौरान करीब 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। समूह तंबाकू उत्पादों और संबंधित सामानों की पैकेजिंग और बिक्री में शामिल है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तलाशी 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 34 स्थानों पर शुरू की गयी। इस दौरान एक करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये। समूह ने इसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

बयान के अनुसार, ‘‘करदाता ने नौ करोड़ रुपये की रीयल एस्टेट संपत्ति बेचकर लाभ कमाने की बात स्वीकार की है। जबकि इसका कोई रिकार्ड नहीं था।’’

सीबीडीटी ने कहा कि अब तक 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।

समूह पुणे के संगमनेर इलाके का है और उसकी इकाइयां तंबाकू और उससे संबंधित उत्पादों की पैकेजिंग और बिक्री, बिजली उत्पादन एवं वितरण, दैनिक उपयोग के सामान (एफएमसीजी) की बिक्री तथा रीयल एस्टेट विकास से जुड़ी हैं।

बयान के अनुसार हाथ से लिखे और कंप्यूटर में उपलब्ध साक्ष्यों से तंबाकू बिक्री से संबद्ध 243 करोड़ रुपये नकद बिक्री का पता चला है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\