एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने हवाला कारोबारियों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये जब्त किेए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने कई शहरों में हवाला कारोबारियों और फर्जी बिल बनाने वालों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने हवाला कारोबारियों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये जब्त किेए

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर आयकर विभाग ने कई शहरों में हवाला कारोबारियों और फर्जी बिल बनाने वालों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये बेनामी धन है और इसे संजय जैन के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति से संबंधित विभिन्न परिसरों से जब्त किया गया।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

आयकर विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की थी, जिनसे यह राशि जब्त की गई।

आयकर विभाग ने कहा कि इस दौरान हवाला रैकेट द्वारा कथित रूप से करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के संकेत मिले।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर : पुलिस.

उन्होंने कहा कि जिन परिसरों में छापे मारे गए, वहां लकड़ी की अलमारी और फर्नीचरों में 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट छिपाकर रखे गए थे।

इससे पहले सीबीडीटी ने मंगलवार को जारी बयान कहा था कि 2.37 करोड़ रुपये की नकदी और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषणों के साथ ही 17 बैंक लॉकरों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जानी बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).