एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर : पुलिस

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर : पुलिस
आतंकवादी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 28 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम (Badgaam) जिले में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के चंदूरा इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़े: Jammu Kashmir: सुरक्षाबलो के सामने आतंकवादी ने किया सरेंडर, सामने आया VIDEO.

अधिकारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक चली मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है. प्राथमिक जांच के अनुसार एक आतंकवादी के विदेशी होने के संकेत मिले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2020 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).