देश की खबरें | आयकर विभाग के छापे : द्रमुक पदाधिकारी सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 30 अक्टूबर तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी द्रमुक पार्टी के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को घर पर आयकर विभाग के छापे पड़ने के बाद सीने में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि कृष्णन द्रमुक के कोयंबटूर शहरी पश्चिम जिले के प्रभारी हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां डॉक्टरों ने एक दिन आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े | Maharashtra: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- विधान परिषद के लिए उर्मिला मातोंडकर के नाम पर उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला.

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की यह छापेमारी तमिलनाडु में विभिन्न ठिकानों पर 28 अक्टूबर से ही जारी कार्रवाई का हिस्सा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कृष्णन, उनकी पत्नी और कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 349 नए केस पाए गए, 2 की मौत: 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक संभवत: उच्च रक्तचाप की वजह से सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें एक दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

माकपा सांसद पीआर नटराजन, कृष्णन को देखने अस्पताल गए और उन्होंने उनकी सेहत की जानकारी ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)