नयी दिल्ली, 28 मई वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मिंडा इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के चलते उसकी आय और मुनाफा प्रभावित हुआ है।
मिंडा इंडस्ट्रीज ने कहा कि हालांकि, महामारी पर काबू पाने के लिए विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाना जरूरी थी, लेकिन इससे कंपनी और उसकी सहायक इकाइयों का कारोबार प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.
कंपनी ने कहा कि नतीजतन उसके राजस्व और मुनाफे पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
मिंडा इंडस्ट्रीज ने घरेलू परिचालन के बारे में कहा कि उसे 10-20 प्रतिशत के दायरे में क्षमता उपयोग के साथ सभी विनिर्माण संयंत्रों में उत्पादन शुरू करने की मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
कंपनी के कुल कारोबार में भारतीय परिचालन की हिस्सेदारी 82 फीसदी से ज्यादा है।
कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर विभिन्न देशों में लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण स्पेन, मेक्सिको, वियतनाम और इंडोनेशिया में उसके उत्पादन में कमी आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY